कालसर्प पूजा सर्वोत्तम पंडित : कालसर्प योग किसी जातक की कुंडली में उत्पन्न वह योग है जो उसके पूर्व जन्म के जघन्य अपराधों के दंड या शाप के रूप में उसकी कुंडली में उत्पन्न होता है ऐसा हिंदू धर्म शास्त्रों में उल्लेखित है।
दरअसल यह ऐसा योग है जिसमें नवग्रहों में से राहु एवं केतु के मध्य में अन्य सभी ग्रह आ जाते हैं और राहु एवं केतु अपना प्रभाव अन्य ग्रहों पर डालते हैं जोकि किसी मनुष्य के जीवन में बहुत ज्यादा प्रभावी होते हैं।
राहु एवं केतु के जो गुण हैं वह शनि की तरह होते हैं और मनुष्य के जीवन में भी शनि ग्रह की तरह ही अपना प्रभाव छोड़ते हैं। राहु एवं केतु इन दोनों ग्रहों को किसी भी राशि का स्वामित्व प्राप्त नहीं है परंतु यह ग्रह जिस किसी भी व्यक्ति की कुंडली के जिस घर में भी विराजमान हो जाते हैं तो वहां उसके संपूर्ण स्वामित्व को प्राप्त कर लेते हैं।
Click Here To Read Best Pandit For Kaalsarp Puja In Trimbakeshwar In English.
कालसर्प पूजा हेतु सर्वोत्तम पंडित
उसके जीवन में संतानों के प्रति अनेकों कष्ट होते हैं या उसे संतान प्राप्त नहीं होती है। इस योग के कारण उस मनुष्य के जीवन में संतानों का विरोध, शारीरिक दुर्बलता, शारीरिक विकलांगता, मानसिक दुर्बलता, व्यवसाय में व्यवधान, शादी एवं विवाह में अड़चनें तथा रोज-रोज की गृह कलह देखने को आती है।
जिस व्यक्ति की कुंडली में यह कालसर्प योग होता है वह व्यक्ति नौकरी से बहुत परेशान होता है | वह कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं कर पाता है। उस व्यक्ति को किसी भी तरह से मानसिक शांति प्राप्त नहीं हो पाती है। उसे जीवन में धनी कुल में जन्म लेने के पश्चात भी हमेशा धन के अभाव में ही जीना पड़ता है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कालसर्प पूजा
नासिक में मुख्य रूप से एकमात्र त्र्यंबकेश्वर मंदिर ही है जहां पर काल सर्प दोष पूजा होती है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर भगवान शिव का काले पत्थरों से बना हुआ एक प्राचीन मंदिर है।
त्र्यंबकेश्वर मंदिर त्र्यंबक शहर में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है।
यह महाराष्ट्र के नासिक शहर से लगभग 32 किलोमीटर दूर है।
त्र्यंबकेश्वर धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
यह ब्रह्मगिरि पहाड़ियों की तलहटी में गोदावरी नदी के तट पर स्थित है।
यह मंदिर हिन्दू श्रद्धा और आस्था का एक बहुत बड़ा केंद्र है।
इसमें भगवान शिव महामृत्युंजय त्र्यंबकेश्वर की पूजा की जाती है।
इस मंदिर का पूजा परिसर काफी बड़ा है।
यहाँ कालसर्प दोष शांति पूजा में जातक अपने परिवार के सदस्यों या अन्य समूहों के साथ पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
पंडित मंत्रों का जाप करते हैं तथा जातक पूजा में विलीन होकर उन मंत्रों में खुद को समाहित करते हैं।
जातक के जीवन में कालसर्प दोष का प्रभाव ४९ साल तक बना रहता है।
कभी-कभी यह जीवन भर भी रहता है।
दोस्तों, यह कालसर्प योग दोष पूजा 3 घंटे का पूजन होता है जो कि विशेष तिथि पर संपन्न होता है।
देश-विदेशों से अनेकों जातक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कालसर्प दोष की शांति के लिए पूजा कराने के लिए आते हैं।
त्र्यंबकेश्वर पंडित अंकित गुरुजी से संपर्क करें: +91 8378000068
त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन समय
सामान्य दर्शन समय त्र्यंबकेश्वर मंदिर में – सुबह 5:30 से रात्रि के 9:00 बजेत
विशिष्ट पूजा – प्रातः 7:00 बजेसे प्रातः 9:00 बजेतक
दोपहर की पूजा – दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक
कालसर्प दोष पूजा के लिए आपको प्रातः 6 बजे से पहले मंदिर पहुँचना होता है।
इसके बाद गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करके भगवान त्र्यंबकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की जाती है।
ततपश्चात कालसर्प दोष शांति पूजा की जाती है।
कालसर्प पूजा सर्वोत्तम पंडित
इस पूजा में कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होता है जो कि निम्नप्रकार से है ।
- इस पूजा में पहले सिर से पैर तक गोदावरी नदी में पवित्र स्नान होता है।
- इस पूजा के लिए पहले अपने पंडित से योजना अवश्य बना ले।
- आदमी जातक एक अंडरवियर ,एक बनियान, एक कुर्ता और एक धोती अपने पास अवश्य रखे। ये सभी नए हों।
- महिला जातक एक साड़ी, एक ब्लाउज, एक पेटीकोट और एक रुमाल अपने पास अवश्य रखें।
- ये नए कपड़े होने चाहिए तथा काले या हरे रंग के नहीं होने चाहिए।
- पूजा समाप्त होने के बाद कपड़े त्र्यंबकेश्वर पर ही छोड़ कर जाना चाहिए।
- आप उन्हें घर पर नहीं ले जा सकते हैं।
- असुविधा से बचने के लिए पंडित से अपना नाम, दिनांक और मोबाइल नंबर आदान-प्रदान कर लें।
- भक्त विधि से 1 दिन पहले त्र्यंबकेश्वर पहुँचकर अपने लिए कमरा बुक कर ले।
- जिससे दूसरे दिन होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।
कालसर्प पूजा हेतु सर्वोत्तम पंडित
कालसर्प योग से प्रभावित कई जातक कालसर्प दोष शांति पूजा करवाने के लिए त्र्यंबकेश्वर आना चाहते हैं।
लेकिन उन्हें इस दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
किंतु सही कालसर्प पूजा पंडित संपर्क की जानकारी न होने के कारण, कुछ लोग उन्हें गुमराह कर सकते हैं।
आप अपनी कुंडली पंडित अंकित गुरुजी के साथ साझा कर सकते हैं।
वे आपको इस पूजा के बारे में विस्तार से निशुल्क जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
त्र्यंबकेश्वर में कालसर्प योग पूजा हेतु आप वेद शास्त्र संपन्न पंडित अंकित गुरुजी से संपर्क कर सकते हैं।
कालसर्प पूजा सर्वोत्तम गुरुजी के परिवार को पिछले 120 वर्षों से त्र्यंबकेश्वर मंदिर में कालसर्प निवारण पूजा का अनुभव है।
पंडित अंकित गुरुजी को 21000+ कालसर्प पूजन का विशेष अनुभव प्राप्त है।
पंडित अंकित गुरुजी द्वारा यजमानों को शत प्रतिशत संतुष्टि दी गई है।





